फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: विराट कोहली के इस व्यवहार से खुश हुए हरभजन और सहवाग, तारीफ में कह दी यह बात

Fri, 12 Apr 2024 06:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत हासिल की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) को भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम के पूर्व कप्तान कोहली के एक व्यवहार ने फैंस के साथ-साथ पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग का भी दिल जीत लिया। कोहली ने मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस से एक खास अपील की थी। उन्होंने मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या की हूटिंग कर रहे फैंस से इशारों-इशारों में जर्सी की ओर दिखाते हुए कहा कि हार्दिक सिर्फ मुंबई के लिए नहीं, बल्कि भारत के लिए भी खेलते हैं। 
विज्ञापन


हरभजन ने कहा, 'जिस तरह से कोहली ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया और दर्शकों से हार्दिक की हूटिंग नहीं करके उनका समर्थन करने की अपील की, यह एक महान खिलाड़ी की निशानी है और वह एक अच्छे स्पोर्ट्समैन हैं।' सहवाग ने कहा, हार्दिक पांड्या के लिए कोहली का व्यवहार शानदार था। उन्होंने वानखेड़े में फैंस से हार्दिक का समर्थन करने कहा और उनकी हूटिंग ना करने की अपील की। यह विराट का काफी अच्छा व्यवहार था। 

लगातार हूटिंग का शिकार हो रहे हैं हार्दिक
मुंबई के टीम मैनेजमेंट द्वारा रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाने के फैसले ने फैंस को नाराज कर दिया था। इसके बाद से ही लगातार हार्दिक को लेकर मैदान में फैंस हूटिंग करते दिखे हैं। गुरुवार को भी जब मुंबई की पारी के दौरान रोहित के आउट होने पर हार्दिक बैटिंग के लिए आए तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जमकर हूटिंग की। उन्होंने हार्दिक को 'बू' किया। इसके बाद कोहली दर्शकों से इसे बंद करने का इशारा किया। उन्होंने ताली बजाकर और हार्दिक की ओर इशारा कर उन्हें चीयर करने को कहा। 
विज्ञापन


मुंबई को मिली दूसरी जीत
मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत हासिल की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 34 गेंद में सात चौके और पांच छक्के की मदद से 69 रन, रोहित शर्मा ने 24 गेंद में 38 रन और सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक छह गेंद में 21 रन और तिलक वर्मा 10 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे थे। मुंबई की आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने अपने पहले तीन मैच गंवाए थे, लेकिन उसने पहले दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखा और अब आरसीबी को भी मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें