फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuvraj Singh Baby Boy: युवराज सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी हेजल ने दिया बेटे को जन्म, क्रिकेटर ने की ये अपील

Tue, 25 Jan 2022 11:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह एक बच्चे के पिता बन गए हैं। उन्होंने यह खुशखबरी अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की और साथ ही सभी से निजता का सम्मान करने की गुजारिश भी की।
विज्ञापन
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह एक बच्चे के पिता बन गए हैं। 40 वर्षीय युवराज ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर यह जानकारी अपने प्रशंसकों से साझा की। उन्होंने यह खुशखबरी अपने ट्विटर अकाउंट से साझा करते हुए सभी से निजता का सम्मान करने की गुजारिश भी की।

विज्ञापन


युवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारे सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें।" 
 


बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने 2012 में कैंसर की बीमारी से ठीक होने के बाद नवंबर 2015 में ब्रिटिश नागरिक हेजल कीच से सगाई की थी और इसके एक साल बाद नवंबर 2016 में दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन


युवी के नाम से मशहूर युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने 17 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 402 मैच खेले और इस दौरान 11778 रन बनाए। युवराज ने इस बीच 17 शतक और 71 अर्धशतक भी जड़े।  उन्होंने गेंदबाजी में भी अहम योगदान दिया और 148 विकेट चटकाए। युवराज ने एकदिवसीय क्रिकेट में सात मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने 2011 का विश्व कप भी जीता था। तब युवी ने 350 से अधिक रन और 15 विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन





युवराज ने साल 2000 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और इसके बाद 2019 में  उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें