फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास: उनमुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट को कहा अलविदा, 2012 में टीम को बनाया था विश्व चैंपियन

Fri, 13 Aug 2021 05:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उनमुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट को अलवदा कह दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अब उनके जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है। वह अब विदेशी लीग में खेलते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
उनमुक्त चंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को 2012 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जिताने वाले उनमुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि अब उनके जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है। उनमुक्त अब विदेशी लीग में खेलते दिखाई देंगे। उन्मुक्त चंद ने ट्वीट कर कहा, 'बस एक ही सपने के साथ मैं क्रिकेट खेलकर बड़ा हुआ हूं कि भारत के लिए खेलना है। इस खेल ने काफी प्यार दिया और इस दौरान मैंने काफी कुछ हासिल किया। मुझे आगे बढ़ना है, क्योंकि यात्रा अभी अधूरी है। भारत और दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं डीडीसीए को भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि मुझे अपने करियर में इतनी जल्दी दिल्ली और भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का मौका दिया। इतने वर्षों से इन दिग्गजों के आसपास का समय मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझमें सर्वश्रेष्ठ देखा। मैं इन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा।'

विज्ञापन





बता दें कि अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में शतक (111*) जड़ भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब जिताया था। 28 साल के उनमुक्त का घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है। उनमुक्त ने अमेरिका में क्रिकेट खेलने के चलते यह फैसला लिया है। इससे पहले उनके साथी खिलाड़ी रहे स्मित पटेल भी भारतीय क्रिकेट छोड़कर अमेरिका चले गए थे।उनमुक्त ने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत साल 2010 में की थी। वह आठ सीजन तक टीम के लिए खेले। इस बल्लेबाज ने 67 प्रथम श्रेणी मैचों में 31.57 की औसत से 3379 रन बनाए हैं। वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में उनमुक्त ने 41.33 की औसत से 4505 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 1565 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें