फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: हार्दिक के समर्थन में उतरा ये पूर्व भारतीय बल्लेबाज, सूर्या को टी20 कप्तान बनाने पर जताया असंतोष

Sun, 21 Jul 2024 02:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत का श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी। रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद माना जा रहा था कि हार्दिक को उनकी जगह ये भूमिका सौंपी जाएगी क्योंकि टी20 विश्व कप में हार्दिक टीम के उपकप्तान थे।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और बल्लेबाजी कोच रहे संजय बांगड़ ने सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टी20 टीम का कप्तान बनाने पर असंतोष जताया है। बांगड़ का मानना है कि हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी और उनका मानना है कि इस ऑलराउंडर को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। 
विज्ञापन

भारत का श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी। रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद माना जा रहा था कि हार्दिक को उनकी जगह ये भूमिका सौंपी जाएगी क्योंकि टी20 विश्व कप में हार्दिक टीम के उपकप्तान थे। बांगड़ इस बात से आश्चर्यचकित हुए कि हार्दिक को कप्तानी नहीं सौंपी गई। 

बांगड़ ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, मैं हार्दिक को टी20 टीम का कप्तान नहीं बनाए जाने से थोड़ा आश्चर्य में पड़ गया क्योंकि टी20 विश्व कप से पहले अगर रोहित कप्तानी नहीं संभालते और हार्दिक चोटिल नहीं हुए होते को वह टीम के कप्तान बनते। भारतीय टीम उसी दिशा में आगे बढ़ रही थी। चयनकर्ता भी उसी रास्त में चल रहे थे। अचानक इस यू-टर्न ने निराशा दी। हमने पढ़ा है कि चयनसमिति के अध्यक्ष और कोच ने हार्दिक से बात की है। 

हार्दिक का कप्तान के तौर पर बेहतर रहा रिकॉर्ड
हार्दिक ने रोहित की अनुपस्थिति में कई मौकों पर टीम की कमान संभाली थी और उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा था। हार्दिक ने 16 टी20 मैचों में भारत की कमान संभाली थी जिसमे टीम को 10 मैचों में जीत मिली थी। सूर्यकुमार यादव ने सात टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की जिसमे से पांच में टीम को जीत मिली। 
विज्ञापन

'सूर्यकुमार को कप्तान बनाना गलत नहीं'
बांगड़ ने कहा, ऐसा नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से पहले सूर्यकुमार ने कम घरेलू क्रिकेट खेले। उनके पास भी काफी अनुभव है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की अगुआई की थी और उन्हें पता है कि खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कराना है। सूर्यकुमार को कप्तान बनाया जाना कुछ गलत नहीं है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह अच्छा काम करेंगे, लेकिन मेरा मानना है कि हार्दिक के साथ थोड़ा अन्याय हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें