फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhoni Mentor T20 World Cup: धोनी बने टी-20 वर्ल्ड कप टीम के मेंटर, रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट में एमएसडी की नई शुरुआत

Thu, 09 Sep 2021 08:37 AM IST
कुमार संभव स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सबसे बड़ा सरप्राइज टीम इंडिया में एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की वापसी है। दरअसल, उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के मेंटर के रूप में चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट में यह धोनी (Dhoni) की नई शुरुआत मानी जा रही है। 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई-ओमान में इसी साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। इस दौरान कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज टीम इंडिया में एमएस धोनी (MSD) की वापसी है। दरअसल, उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket) के मेंटर के रूप में चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट में यह धोनी की नई शुरुआत मानी जा रही है। 

विज्ञापन

बीसीसीआई ने दिया बड़ा सरप्राइज

बीसीसीआई ने कैप्टन कूल यानी एमएस धोनी को टी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम का मेंटर बनाकर बड़ा सरप्राइज दिया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका एलान किया। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटर रहेंगे। बता दें कि यह टूर्नामेंट 17 अक्तूबर से दुबई और ओमान में खेला जाएगा। 

जय शाह ने किया बड़ा खुलासा

जय शाह ने बताया कि उन्होंने दुबई में धोनी से इस संबंध में बातचीत की थी। वह केवल टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मेंटर बनने को तैयार हुए। इसके बाद मैंने अपने साथियों के साथ इस मसले पर चर्चा की। कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा भी इस फैसले से पूरी तरह सहमत दिखे। 
विज्ञापन

पिछले साल धोनी ने लिया था संन्यास

बता दें कि 40 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में खेला था। माना जा रहा है कि धोनी के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने आईसीसी के कई टूर्नामेंट में निर्णायक जीत हासिल की थी, जो विराट कोहली की कप्तानी में देखने को नहीं मिला। धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें