फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्रीम, थूक और पैंट की जिप' से करता था बॉल टेंपरिंग, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा 

Sun, 26 May 2019 06:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोंटी पनेसर - फोटो : file photo
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वॉर्म अप मैच में कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के मैदान पर उतरते ही दर्शकों ने उनकी जमकर हूटिंग की। इसके बाद स्मिथ ने हूटिंग का जवाब शतक से दिया। इस मैच में उन्होंने 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि, मैच के बाद स्मिथ ने कहा कि मुझे इससे (हूटिंग) कोई फर्क नहीं पड़ता।
 
विज्ञापन

2 of 6
मोंटी पनेसर - फोटो : file photo
वहीं, अब इंग्लेंड के ही पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने खुद अपनी टीम के बारे में बॉल टेंपरिंग को लेकर सबसे बड़ा खुलासा किया है। मोंटी ने अपनी किताब 'द फुल मोंटी' में अपने क्रिकेट के अनुभवों को बेबाक अंदाज में लिखा है। इस किताब में उन्होंने बॉल टेंपरिंग की बात भी कबूली है और यह भी बताया है कि टीम के साथी खिलाड़ी और वह खुद उनके प्रमुख गेंदबाज जेम्स एंडरसन की मदद के लिए बॉल टेंपर किया करते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
मोंटी पनेसर - फोटो : file photo
मोंटी की इस किताब के कुछ अंश इंग्लैंड की मशहूर न्यूज वेबसाइट 'डेली मेल' पर प्रकाशित किए गए हैं। मोंटी के इस खुलासे ने क्रिकेट की दुनिया को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है। मोंटी ने खुलासा किया, 'हमने पाया कि लार के साथ अगर मिंट और सन क्रीम का इस्तेमाल गेंद की शाइन चमकाने के लिए करें, तो फिर गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में मदद मिलती है।' 

4 of 6
मोंटी पनेसर - फोटो : file photo
37 साल के पनेसर ने अखबार डेली मेल से कहा, 'आप इसे कानून तोड़ना कह सकते हैं। लेकिन हम गेंद को रिवर्स कराने के लिए सनस्क्रीन क्रीम से लेकर थूक तक का उपयोग किया करते थे। मैंने तो अपनी पैंट की जिप से भी गेंद को घिसा था ताकि उससे रिवर्स हो सके।'
विज्ञापन

5 of 6
मोंटी पनेसर - फोटो : file photo
उन्होंने अपनी किताब में यह भी लिखा, 'हमने नियम तोड़ा या नहीं तोड़ा यह इस बात पर निर्भर करता था कि हम कैसे अपनी बात रख रहे हैं।' मोंटी के मुताबिक, 'यह शायद खेल भावना के साथ हेयर लाइन (बाल जितना) फ्रैक्चर जैसी चीटिंग थी। क्योंकि नियम यह भी कहता है कि आप गेंद को अपनी ड्रेस से रगड़ सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोंटी पनेसर - फोटो : file photo
इंग्लैंड के लिए 2006 से 2013 तक 50 टेस्ट खेलने वाले इस स्टार लेफ्ट आर्म स्पिनर ने बताया कि किन-किन तरकीबों से उनकी टीम बॉल टेंपरिंग करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें