फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टोनी ग्रेग का निधन

Sat, 29 Dec 2012 01:09 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मशहूर कमेंटेटर टोनी ग्रेग का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। वे 66 साल के थे। उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में जन्मे टोनी के मां-बाप ब्रिटिश थे। इस वजह से उन्हें इंग्लैंड टीम में खेलने का मौका मिला। ग्रेग ने 58 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 8 शतकों की मदद से 3,599 रन बनाए। वहीं 22 वनडे मैचों में उन्होंने 269 रन बनाए।

टोनी को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में गिना जाता है। टोनी ग्रेग ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन चैनल 'चैनल नाइन' के लिए एंकर का काम करते थे।

टोनी ग्रेग को इसी साल अक्टूबर में पता चला था कि उन्हें फेफड़ों का कैंसर है। श्रीलंका में टी-20 विश्वकप के बाद उनका टेस्ट कराया गया था। ग्रेग के बेटे मार्क ने पत्रकारों को बताया कि उनके पिता का कैंसर चौथे चरण में पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें