फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: 'गंभीर ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाएगा', इस पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान; जानें क्यों कहा ऐसा

Sun, 04 Aug 2024 12:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

द्रविड़ ने टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच की जिम्मेदारी आगे नहीं संभालने का निर्णय लिया था जिसके बाद से गंभीर इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। गंभीर ने इस साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मेंटर रहते खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम गंभीर का भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल शुरू हो चुका है। भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं जहां उसने हाल ही में सूर्यकुमार यादव की अगुआई में तीन मैचों की टी20 सीरीज जीती थी। वहीं, रोहित शर्मा के नेतृत्व में वनडे सीरीज खेल रही है जिसका दूसरा मैच रविवार को खेला जाना है। गंभीर राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के कोच बने हैं। द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत के बाद समाप्त हो गया था। 
विज्ञापन

द्रविड़ ने टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच की जिम्मेदारी आगे नहीं संभालने का निर्णय लिया था जिसके बाद से गंभीर इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। गंभीर ने इस साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मेंटर रहते खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे जोगिंदर शर्मा का मानना है कि गंभीर शायद लंबे समय तक कोच नहीं रह पाएंगे। मालूम हो कि जोगिंदर और गंभीर 2007 टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और दोनों साथ खेल चुके हैं।  

'हो सकता है गंभीर का किसी से मनमुटाव हो जाए'
जोगिंदर ने यू-ट्यूब पर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, गंभीर टीम को संभालने वाला है, लेकिन मेरा मानना है कि वह ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा। क्योंकि गंभीर के अपने ही कुछ फैसले होते हैं। हो सकता है किसी खिलाड़ी से मनमनुटाव हो जाए, मैं विराट कोहली की बात नहीं कर रहा हूं। गंभीर के फैसले कई बार ऐसे हो जाते हैं कि दूसरों को पसंद नहीं आते। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, गंभीर सीधी बात करने वाला है, वो किसी के पास जाने वाला नहीं है। गंभीर चापलूसी करने वाला बंदा नहीं है। उसको श्रेय देने वाले हम लोग हैं। वो अपना काम करता है, सच्चे दिल से करता है, बड़ी ईमानदारी से करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें