फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी के बाद एक और क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, मुंबई इंडियंस के लिए निभाते थे अहम भूमिका

Sat, 20 Jun 2020 03:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
IPL फ्रैंचाइजी टीम के साथ नफीस इकबाल - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और वन-डे टीम के कप्तान तमीम इकबाल के बड़े भाई नफीस इकबाल कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। नफीस इकबाल ने 2003 में बांग्लादेश के लिए पदार्पण किया था, लेकिन 2006 के बाद राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गए।
विज्ञापन

2 of 4
नफीस इकबाल - फोटो : ट्विटर
‘द डेली स्टार’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नफीस ने खुद पुष्टि की है कि वह इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और इस समय वह चटगांव में घर में अलग रह रहे हैं। नफीस साल 2005 में बांग्लादेश की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने ऑस्ट्रेलिया को कार्डिफ में मात दी थी, उस मैच में मोहम्मद अशरफुल ने शानदार शतक ठोका था।
विज्ञापन

3 of 4
नफीस इकबाल और तमीम इकबाल - फोटो : ट्विटर
34 साल के इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के लिए 11 टेस्ट और 16 वन-डे खेले। पिछले महीने बांग्लादेश के डेवलपमेंट कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अशफिकुर रहमान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, तौफिक उमर और जफर सरफराज भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
नफीस इकबाल - फोटो : ट्विटर
नफीस इकबाल साल 2018 में मुस्ताफिजुर रहमान के साथ बतौर ट्रांसलेटर मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे, दरअसल मुस्ताफिजुर को न तो अंग्रेजी आती थी और न ही हिंदी, इसलिए टीम के साथ उनके संयोजन में नफीस बतौर अनुवादक अपनी अहम भूमिका निभाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें