फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फॉर्म' अस्थायी है लेकिन ‘क्लास’ स्थायी: अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद पुजारा ने अपने आलोचकों को दिया करारा जवाब

Thu, 06 Jan 2022 12:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने काफी आलोचनाओं के बीच अपनी खोई हुई लय वापस हासिल कर ली। पिछले काफी समय से रनों के लिए संघर्ष कर रहे दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने काफी आलोचनाओं के बीच अपनी खोई हुई लय वापस हासिल कर ली। पिछले काफी समय से रनों के लिए संघर्ष कर रहे दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। उन्होंने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की मजबूत साझेदारी भी निभाई जिसकी वजह से टीम इंडिया ने मेजबान टीम के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। पुजारा ने इस सीरीज का अपना पहला अर्धशतक लगाया और 53 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने पर पुजारा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया और खुद के फॉर्म का बचाव किया। यह पूछने पर कि क्या उन्हें और रहाणे को दबाव महसूस हो रहा था क्योंकि महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा था कि दूसरी पारी उनके लिए अंतिम मौका हो सकती है, पुजारा ने इस पर दिन का खेल समाप्त होने पर सकारात्मक जवाब दिया, ‘हमें खुद पर पूरा भरोसा है और टीम प्रबंधन का भी हमें पूरा सहयोग है। हम हमेशा सन्नी भाई से सीखते रहते हैं और जब भी मैंने उनसे बात की है, वह हमेशा समर्थन करते रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हां, ऐसा भी समय होता है जब आप खराब फॉर्म से गुजर रहे होते हो, इसमें सवाल उठेंगे लेकिन हम आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं। मैं और अजिंक्य, हम जानते हैं कि हम अपने खेल के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं और एक कहावत है ‘फॉर्म' अस्थायी है लेकिन ‘क्लास’ स्थायी है और यह यहां सटीक बैठती है।’
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कप्तान डीन एल्गर ठोस नाबाद पारी और दो उपयोगी साझेदारियों से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट के तीसरे दिन बुधवार को यहां अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 118 रन बनाकर 240 रन का लक्ष्य हासिल करने की उम्मीदें जीवंत रखी। एल्गर अभी 121 गेंदों पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने एडेन मार्करम (31) के साथ पहले विकेट के लिए 47 और कीगन पीटरसन (28) के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारियां करके भारत को हावी होने से रोका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें