भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 372 रनों के रिकॉर्ड अंतर से जीत लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने चौथे दिन के पहले घंटे में ही न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 167 रन के स्कोर पर समेट दिया। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने मैच के अलावा सीरीज भी अपने नाम की।

विज्ञापन
दो मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत की जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। मयंक अग्रवाल ने (150 & 62) रन की पारियां खेलीं तो वहीं रविचंद्रन अश्विन ने आठ विकेट चटकाए। इनके अलावा अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। वहीं शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, सिराज और जयंत ने भी परिस्थिति के मुताबिक अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
भारत की यह टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसे छह साल पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में 337 रनों की जीत हासिल हुई थी। भारत को तीसरी बड़ी जीत भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही मिली थी। तब इंदौर में 2016 में टीम इंडिया ने 321 रनों की विजय प्राप्त की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 2008 में मोहाली में 320 रन और वेस्टइंडीज को 2019 में नॉर्थ साउंड में 318 रनों से हराया था।