इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के बटलर के नाम
इंग्लैंड के जोस बटलर इस सीजन छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने 14 मैचों में 37 छक्के लगाए हैं। वहीं, लियम लिविंगस्टोन ने 34 छक्के लगाए हैं। इस सूची में आंद्रे रसेल 32 छक्कों के साथ तीसरे, केएल राहुल 25 छक्कों के साथ चौथे और रोवमन पॉवेल 22 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। हालांकि, अब रसेल, लिविंगस्टोन और पॉवेल को कोई मैच नहीं खेलना है। ऐसे में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बटलर के नाम रहने की पूरी संभावना है, क्योंकि राहुल उनसे बहुत पीछे हैं।
आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज |
पारी |
चौके |
छक्के |
| जोस बटलर |
14 |
56 |
37 |
| लियम लिविंगस्टोन |
14 |
29 |
34 |
| आंद्रे रसेल |
12 |
18 |
32 |
| केएल राहुल |
14 |
42 |
25 |
| रोवमन पॉवेल |
12 |
10 |
22 |