फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retirement: अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के इस सदस्य ने लिया संन्यास, कोहली-जडेजा के रहे हैं साथी

Thu, 28 Nov 2024 08:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कौल ने पंजाब के लिए 88 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 297 विकेट चटकाए। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 111 लिस्ट ए मुकाबलों में 199 और 145 टी20 मैच में 182 विकेट हासिल किए। कौल 155 विकेट के साथ विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 120 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
सिद्धार्थ कौल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ 2008 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने गुरुवार को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने हालांकि विदेशी लीग में खेलने का विकल्प खुला रखा है। कौल ने 2018-19 के बीच भारत के लिए तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबले खेले हैं। इतना ही नहीं वह आईपीएल का भी हिस्सा रहे हैं और उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया है। 
विज्ञापन

सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के जरिये किया एलान 
पंजाब के रहने 34 वर्षीय इस तेज गेंदबाज कौल ने सोशल मीडिया के जरिये संन्यास की घोषणा की। कौल ने एक्स पर लिखा, अब भारत में अपने करियर को खत्म करने और संन्यास की घोषणा करने का समय आ गया है। मैं भगवान को मेरे लिए बनाए गए मार्ग के लिए, प्रशंसकों को अंतहीन समर्थन के लिए, मेरे माता-पिता और परिवार को उन बलिदानों और आत्मविश्वास के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। ड्रेसिंग रूम की यादों और दोस्ती के लिए मेरे साथियों को, भारत का प्रतिनिधित्व करने और 2008 अंडर-19 विश्व कप जीतने और 2018 में मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे पदार्पण करने का मेरा सपने पूरा करने के लिए बीसीसीआई का आभार व्यक्त करता हूं।

सिद्धार्थ कौल का करियर 
कौल ने पंजाब के लिए 88 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 297 विकेट चटकाए। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 111 लिस्ट ए मुकाबलों में 199 और 145 टी20 मैच में 182 विकेट हासिल किए। कौल 155 विकेट के साथ विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 120 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने अपना पिछला प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच इस महीने की शुरुआत में हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में खेला।
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में रहे अनसोल्ड
सिद्धार्थ 2008 अंडर-19 विश्व कप में कोहली की कप्तानी में खेले थे और उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 10 विकेट चटकाए थे जो किसी तेज गेंदबाज को उस विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। सिद्धार्थ ने हाल ही में सऊदी अरब के शहर जेद्दा में आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में खुद को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत किया था, लेकिन उनके लिए किसी ने बोली नहीं लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें