टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2017 में नहीं खेलेंगे। इशांत इस समय इंग्लैंड में है और उन्होंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने में अपनी समर्थता जताई है। बता दें कि इशांत शर्मा को दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम में शामिल किया गया था। इशांत के बाहर होने के बाद छत्तीसगढ़ के तेज गेंदबाज पंकज राव को शामिल किया गया है।
बोर्ड के सूत्र से जानकारी मिली है कि इंडिया ब्लू के इशांत शर्मा, अंबाती रायुडु, विजय शंकर और जयंत यादव तथा इंडिया रेड के धवल कुलकर्णी व इंडिया ग्रीन के श्रेयस अय्यर ने अपनी अनुपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया है।
पढ़ेंः- दिलीप ट्रॉफी के कार्यक्रम का ऐलान, इस टीम के कप्तान होंगे सुरेश रैना
बता दें कि 7 से 29 सितम्बर तक चलने वाले दलीप ट्रॉफी के दो मैचों की मेजबानी पहली बार ग्रीनपार्क स्टेडियम को मिला है। दलीप ट्रॉफी का पहला मैच 13 सितम्बर से 16 सितम्बर तक चलेगा। जबकि दूसरा मैच 19 सितम्बर से 22 सितम्बर तक होगा।
इस मैच को देखने के लिए कोई टिकट नहीं होगा, दर्शक मुफ्त में क्रिकेट मैच देखने का आनंद ले सकेंगे। गुलाबी गेंद से खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड की कमान दिनेश कार्तिक, इंडिया ग्रीन की कमान पार्थिव पटेल और इंडिया ब्लू की कमान सुरेश रैना के हाथ में है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 सितंबर को लखनऊ में शुरू होगा।
पढ़ेंः- 2018 के इंग्लैंड दौरे पर अश्विन की अभी से निगाह, उठाया ये बड़ा कदम
बहरहाल, कर्नाटक के ऑलराउंडर के.गौथम दलिप ट्रॉफी में नहीं हिस्सा लेंगे। जबकि अभिनव मुकुंद डेंगू के कारण दलिप ट्रॉफी से बाहर हैं। उनकी जगह टीम में अखिल हेरवाडकर को शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी इंडिया रेड के कप्तान दिनेश कार्तिक ने दी। वहीं, इंडिया ब्लू के कौशिक गांधी को इंडिया ग्रीन में भेजा गया है।