फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shikhar Dhawan: गब्बर के संन्यास से भावुक हुए फैंस, सोशल मीडिया पर इस तरह किया जा रहा स्टार के योगदान को याद

Sat, 24 Aug 2024 09:59 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

37 वर्षीय बल्लेबाज ने 2010 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने 13 साल के करियर में 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले। संन्यास का एलान करते हुए उन्होंने कहा, मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी इंडिया के खेलना और ऐसा हुआ भी। 
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने भावुक वीडियो जारी कर अपने फैसले की जानकारी दी। धवन ने कहा कि अगर अब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो ढेरों यादें नजर आती हैं और जब आगे देखता हूं तो पूरी दुनिया है।
विज्ञापन

शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
37 वर्षीय बल्लेबाज ने 2010 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने 13 साल के करियर में 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले। संन्यास का एलान करते हुए उन्होंने कहा, मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी इंडिया के खेलना और ऐसा हुआ भी। 

शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
संन्यास की घोषणा करते हुए धवन ने अपने परिवार और कोच को धन्यवाद दिया। दिग्गज ने भावुक वीडियो संदेश में कहा- नमस्कार दोस्तों! आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो ढेरों यादें नजर आती हैं और जब आगे देखता हूं तो पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी इंडिया के खेलना और ऐसा हुआ भी। इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच तारिक सिन्हा, मदन शर्मा, जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी। फिर मेरी टीम जिनके साथ मैं वर्षों तक खेला। एक नया परिवार मिला। नाम मिला। साथ मिला। ढेर सारा प्यार मिला। कहते हैं न कि कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटने जरूरी है। बस, मैं भी ऐसा करने जा रहा हूं। मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर रहा हूं। अब जब मैं इस क्रिकेट यात्रा को अलविदा कह रहा हूं कि तो मेरे दिल में एक सुकून है कि मैं लंबे समय तक देश के लिए खेला। मैं बीसीसीआई और डीडीसीए को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं बस खुद से यही कहता हूं कि तुम इस बात से दुखी मत हो कि अब तुम देश के लिए नहीं खेलोगे, बल्कि इससे खुश हो कि तुम देश के लिए बहुत खेले।'

शिखर धवन और राहुल द्रविड़ - फोटो : @SDhawan25
धवन के संन्यास की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। अब सोशल मीडिया पर उन्हें प्रतिक्रिया देते देखा जा रहा है। आइये देखते हैं...





विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : twitter
दिग्गज बल्लेबाज को पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच दिसंबर 2022 में खेला था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ तीन रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें 2018 में आखिरी बार टेस्ट टीम में जगह मिली थी। जुलाई 2021 में धवन ने श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टी20 मैच खेला था। इसके बाद से वह लगातार आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें