फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyanka Patil: 'मुझसे शादी करोगी', बीच मैच में फैन ने किया RCB की श्रेयंका को शादी के लिए प्रपोज, फोटो वायरल

Wed, 28 Feb 2024 10:20 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आरसीबी बनाम गुजरात मैच में एक फैन ने श्रेयंका पाटिल को शादी के लिए प्रपोज किया। मैच के दौरान वह एक प्लेकार्ड लेकर पहुंचा जिसमें लिखा था, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी श्रेयंका?"
विज्ञापन
श्रेयंका पाटिल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात जाएंट्स के बीच मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग का पांचवां मुकाबला खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने गुजरात को आठ विकेट से हराया। इससे पहले आरसीबी ने अपने पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हराया था। इस मैच में एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 
विज्ञापन


दरअसल, मैच के दौरान आरसीबी की श्रेयंका के लिए एक फैन शादी का प्रपोजल लेकर मैदान पर पहुंचा। स्टैंड्स में बैठे इस शख्स के हाथ में एक प्लेकार्ड था जिसमें लिखा था "क्या तुम मुझसे शादी करोगी श्रेयंका?" ये घटना आरसीबी की पारी के सातवें ओवर की है। जैसे ही टीवी स्क्रीन पर ये फैन दिखा डगआउट में बैठे आरसीबी के खिलाड़ी भी मुस्कुराने लगे।

श्रेयंका का फ्लॉप प्रदर्शन
बता दें कि आरसीबी की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल इस टूर्नामेंट में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। यूपी के खिलाफ उनके बल्ले से सिर्फ आठ रन निकले थे। गेंदबाजी के दौरान भी वह काफी महंगी साबित हुई थी। ऐसा ही प्रदर्शन 21 वर्षीय गेंदबाज का गुजरात के खिलाफ मैच में देखने को मिला। उन्हें एक भी सफलता हासिल नहीं हुई। पिछले दो मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है। 
विज्ञापन


आरसीबी ने 12.3 ओवर में ही मैच को जीत लिया
गुजरात के खिलाफ आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए। आरसीबी ने 12.3 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को जीत लिया। आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और 27 चौके लगाए। मंधाना की पारी में एक छक्का भी शामिल है। सब्बिनेनी मेघना 28 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। एलिस पैरी ने 14 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। उन्होंने चार चौके जड़े। सोफी डिवाइन छह रन बनाकर आउट हुईं। एश्ले गार्डनर और तनुजा कंवर को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें