फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: 'भारत ने कभी कोहली को बाहर नहीं किया', बाबर आजम के समर्थन में आया यह पाकिस्तानी बल्लेबाज

Sun, 13 Oct 2024 06:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

फखर ने विराट कोहली का उदाहरण लिया और प्रशंसकों को याद दिलाया कि भारत ने तीन साल की अवधि में विराट कोहली को नहीं छोड़ा था जब वह खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। फखर ने विराट कोहली का टेस्ट औसत निकाला और कहा कि बाबर को बाहर करने से नकारात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां पूर्व कप्तान बाबर आजम को इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट के लिए टीम से बाहर किए जाने से खुश नहीं हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले मैच में मिली करारी हार के बाद कड़ा फैसला लेते हुए बाबर, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शेष मैचों से बाहर कर दिया था। 
विज्ञापन

फखर ने विराट कोहली का उदाहरण लिया और प्रशंसकों को याद दिलाया कि भारत ने तीन साल की अवधि में विराट कोहली को नहीं छोड़ा था जब वह खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। फखर ने विराट कोहली का टेस्ट औसत निकाला और कहा कि बाबर को बाहर करने से नकारात्मक संदेश जाएगा। हालांकि, फखर ने पोस्ट पाकिस्तान टीम घोषित होने से पहले किया था। उस वक्त खबरें आ रही थी कि बाबर को बाहर किया जा सकता है। कुछ देर बाद ही पीसीबी ने टीम घोषित की जिसमें बाबर का नाम शामिल नहीं था।

फखर ने एक्स पर लिखा, बाबर आजम को बाहर करने के बारे में सुझाव सुनना चिंताजनक है। भारत ने 2020 और 2023 के बीच अपने कठिन दौर के दौरान विराट कोहली को बाहर नहीं रखा, जब उनका औसत क्रमशः 19.33, 28.21 और 26.50 था। अगर हम अपने प्रमुख बल्लेबाज को, जो पाकिस्तान का अब तक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है, दरकिनार करने पर विचार कर रहे हैं, तो इससे पूरी टीम में गहरा नकारात्मक संदेश जा सकता है। पैनिक बटन दबाने से बचने का अभी भी समय है, हमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों को कमजोर करने के बजाय उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

बाबर आजम न केवल टेस्ट में बल्कि वनडे और टी20 में भी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बाबर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पिछली 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना सके हैं और टी20 विश्व कप 2024 में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में बाबर प्रभाव नहीं छोड़ सके थे और सस्ते में आउट हो गए थे। मुल्तान में सपाट पिच पर भी बाबर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए थे। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम इस प्रकार है...
शान मसूद (कप्तान), सउद शकील (उपकप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्लाह शफीक, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुराएरा, मोहम्मज रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली अघा और जाहिद महमूद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें