फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन

Thu, 03 Mar 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दिलकश शॉट से प्रशंसकों का दीवाना बनाने वाले न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का साथ अब इस दुनिया से खत्म हो गया है। आज सुबह ऑकलैंड में कैंसर से उनका निधन हो गया। वह महज 53 साल के थे।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो 2012 से लिम्फोमा से ग्रसित थे और उन्होंने जीवन के अंतिम समय में सार्वजनिक जीवन में दिखना बंद कर दिया था। क्रो के निधन पर उनके घर से जारी बयान में कहा गया, "मार्टिन क्रो का परिवार उनके निधन से काफी सदमे में है। परिवार चाहती है कि इस दुख की घड़ी में उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए। आज उनका निधन हो गया।"

2012 में इस महान बल्लेबाज के बारे में पता चला कि उन्हें कैंसर हैं। इसके बाद उन्होंने कीमोथैरेपी कराई और इस खतरनाक बीमारी से निजात भी मिल गई थी। लेकिन सितंबर 2014 में फिर से कैंसर ने उन्हें अपनी पकड़ में ले लिया।
विज्ञापन


दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे मार्टिन ने अपने 13 साल के करियर में कुल 77 टेस्ट और 143 वनडे मैच खेले थे। उन्होंने टेस्ट करियर में 17 शतकों के साथ 45.36 की औसत से कुल 5444 रन बनाए थे। उन्हें न्यूजीलैंड का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है और उनका स्विप शॉट खेलने का अंदाज बेहद शानदार था।
विज्ञापन

मार्टिन क्रो ने कैंसर को अपना 'दोस्त' कहा था

मार्टिन क्रो के निधन पर उनके घर से जारी बयान में कहा गया मार्टिन क्रो का परिवार उनके निधन से काफी सदमे में है। परिवार चाहती है कि इस दुख की घड़ी में उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।

मार्टिन क्रो ने सितंबर 2014 ने फिर से कैंसर का शिकार होने की घोषणा करते हुए कहा था, "मेरा दोस्त और टफ टॉस्कमास्टर लौट आया है।"

टीम इंडिया के महान फिरकी गेंदबाज और उनके खिलाफ खेल चुके अनिल कुंबले ने कहा, "एक आधुनिक महान और क्रिकेट आइकॉन मार्टिन क्रो हमारे बीच नहीं रहे। उनका क्रिकेट ब्रेन बेहद शानदार था।"

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने मार्टिन को याद करते हुए उनकी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आप हमेशा मेरे लिए लीजेंड बने रहोगे। आपकी मदद और सलाह के लिए बहुत धन्यवाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें