फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच शास्त्री ने ठोका सैल्यूट तो गुरु गैरी बोले- अगर धोनी मेरे साथ तो युद्ध में भी चला जाऊंगा

Mon, 17 Aug 2020 02:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रवि शास्त्री, गैरी कर्स्टन और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

15 अगस्त अब देशवासियों के लिए स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ धोनी के संन्यास के लिए भी याद किया जाएगा। एक ओर जहां समूचा देश आजादी की 74वीं वर्षगांठ के जश्न में डूबा था तो शाम होते-होते माही के संन्यास की खबर ने सभी को चौंका दिया। अब तीन दिन बाद भी लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे कि धोनी कभी नीली जर्सी में नजर नहीं आएंगे। चाहे प्रशंसक हो या फिर खेल जगत के दिग्गज अब हर कोई पूर्व भारतीय कप्तान के साथ अपनी यादें साझा कर रहा है।

विज्ञापन


2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कोच रहे गैरी कर्स्टन और मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का बेहतरीन कप्तान आंका। गैरी कर्स्टन ने सोमवार को कहा अब तक उन्होंने जिनके साथ भी काम किया उसमें धोनी 'सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक' रहे हैं। कर्स्टन के कोच रहते हुए धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।

52 साल के कर्स्टन 2008 से 2011 तक भारतीय टीम के कोच थे। विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी क्रिकेट की दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान रहे है, जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब जीते हैं, उन्होंने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन


कर्स्टन ने भारतीय टीम के कार्यकाल के साथ शानदार यादें देने के लिए धोनी का शुक्रिया किया। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे सबसे अच्छे कप्तानों में से एक के साथ काम करने का शानदार अनुभव है। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कई शानदार यादें देने के लिए धन्यवाद एमएस (धोनी)।'

कर्स्टन के कोच रहते भारत 2011 में 28 साल बाद विश्व चैंपियन बना था।। टीम ने इससे पहले 2010 में एशिया कप का खिताब भी जीता था। कर्स्टन ने उस समय धोनी के साथ मजबूत संबंध बनाया था और सोमवार को उन्होंने अपने पहले के एक बयान को फिर से दोहराया जिसमें दोनों के एक-दूसरे के करीब होने का पता चलाता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह हालांकि 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे। उन्होनें कहा, 'अगर मेरे साथ धोनी हो तो मुझे युद्ध में भी जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें