फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वप्ना सुरेश समेत तीनों आरोपियों को 26 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 17 Aug 2020 02:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
केरल सोना तस्करी मामला - फोटो : social media
विज्ञापन
केरल सोना तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश, संदीप नायर और सरित पीएस को 26 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एरनाकुलम के प्रधान सत्र न्यायालय ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत को बढ़ाकर 26 अगस्त कर दिया है। इधर प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के पूर्व सीएमओ के प्रमुख सचिव एम शिवशंकर और स्वप्ना सुरेश के बीच संबंध को लेकर ज्यादा जानकारी दी है।
विज्ञापन






इससे पहले 15 अगस्त को एर्नाकुलम के प्रधान सत्र न्यायालय ने तीनों आरोपियों को ईडी की हिरासत में भेजा था। आर्थिक अपराध शाखा को स्वप्ना सुरेश से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पूछताछ किए जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही हिरासत में आरोपियों के मानसिक रूप से प्रताड़ित होने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।

सुनवाई के दौरान, ईडी के वकील ने अदालत के समक्ष स्वप्ना सुरेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर के करीबी होने के साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। एजेंसी ने अदालत को बताया कि मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश का मुख्यमंत्री कार्यालय में अच्छा-खासा प्रभाव था। इस बात की जानकारी स्वप्ना ने खुद प्रवर्तन निदेशालय को दी।
विज्ञापन


ईडी ने आरोपी की हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए दायर एक लिखित आवेदन में कहा कि निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को इस बात की पूरी जानकारी थी कि सुरेश की ईमानदारी संदिग्ध थी। इसलिए इस मामले में शिवशंकर से आगे की पूछताछ की जा सकती है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें