न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के बाद भारतीय टीम तीन सप्ताह के ब्रेक पर है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी ग्रेट ब्रिटेन के अलग-अलग शहरों में छुट्टियां बिता रहे हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चलते 14 जुलाई को बायो-बबल में प्रवेश करेगी। वहीं इन दिनों इंग्लैंड में यूरो कप 2020 खेला जा रहा है। इस दौरान भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड और जर्मनी के बीच खेले गए फुटबॉल मैच देखने पहुंचे।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बाहर समय बिता रहे थे। वहीं रोहित शर्मा भी अपने परिवार के साथ बाहर जाकर मस्ती की। मंगलवार को टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज लंदन में इंग्लैंड और जर्मनी के बीच खेले जा यूरो कप मैच का लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
इसके बाद ऋषभ पंत ने अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्विटर पर तस्वीर शेयर की। पंत ने ट्वीट कर लिखा, इंग्लैंड और जर्मनी के बीच मैच देखने का अनुभव रहा। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में भूचाल आ गया।
इस तस्वीर के पोस्ट करने के कुछ देर बाद पंत की टाइमलाइन पर फैंस की तरफ से कमेंट्स और सवालोंं की बाढ़ आ गर्ई। जिनमें ज्यादातर फैंस ने पंत से ये सवाल पूछा गया कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना था। कुछ फैन्स ने उनको नसीहत देते हुए कहा, जाओ अपने गेम पर फोकस करो। हालांकि इस यूरो कप मुकाबले में इंग्लैंड ने जर्मनी पर 2-0 से जीत दर्ज की। मैच के दौरान पंत तीन शेरों वाली जर्सी पहने अपनी पसंदीदा टीम को चीयर कर रहे थे। आइए देखते हैं कि पंत के बारे फैंस ने क्या कहा?