विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अगर घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र छोटा होता है तो इंग्लैंड एक ही समय पर दो अलग-अलग जगहों पर दो टीमें उतार सकता है।
जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टेस्ट टीम वेस्टइंडीज या पाकिस्तान का सामना कर सकती है जिन्हें तीन मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं मोर्गन की कप्तानी में टीम जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवरों की या टी20 सीरीज खेल सकती है।
मोर्गन ने कहा कि इस असाधारण समय में हर विकल्प पर विचार करना होगा। ऐसा समय हमने कभी नहीं देखा है। आर्थिक रूप से भी खेल के लिए यह कठिन समय है।’ इंग्लैंड में सारा घरेलू क्रिकेट 28 मई तक स्थगित हो चुका है। वेस्टइंडीज दौरा चार जून से शुरू होना है।