शेफाली वर्मा ने रविवार को इतिहास रच दिया। 17 साल की इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे डेब्यू किया। इसके साथ ही वह तीनों फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली पहली भारतीय बन गईं। 17 साल 150 दिन की उम्र में शेफाली अपना पहला वन-डे खेलने उतरीं। हालांकि, वह ज्यादा देर तक पिच नहीं टिक पाईं। वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गईं। बता दें कि शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरीं थीं। वहीं, 17 साल 139 दिन की उम्र में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था। शेफाली ने अभी तक 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और एक टेस्ट मैच खेले हैं और इस 17 साल की बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट को अपनी ओर आकर्षित किया है।
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट ने भारत के खिलाफ शनिवार को यहां पहले एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर फैसला किया। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने डेब्यू किया जबकि इस प्रारूप में शिखा पांडे और तानिया भाटिया की टीम में वापसी हुई है। वहीं, सोफिया डंकले इंग्लैंड की ओर से पदार्पण कर रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई। शेफाली अपने डेब्यू मैच में 14 गेंदों में तीन चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गईं। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 14 ओवर्स के बाद दो विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए थे। मिताली राज 2 और पूनम राउत 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थीं।