फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट आज, कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Thu, 10 Jun 2021 01:44 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज आखिरी मुकाबला आज से खेला जाएगा। कीवी कप्तान केन विलियमसन की गैर हाजिरी में जो रूट इस मुकाबले को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इससे पहले लॉर्ड्स पर खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। 
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला आज से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच बर्मिंघम में होगा। लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीमें जद्दोजहद करेंगी। इंग्लैंड के नजरिए से अगर देखा जाए तो ये मैच उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। स्विंग और तेजी के लिए मशहूर इस विकेट पर इंग्लैंड के गेंदबाज न्यूजीलैंड के लिए मुसीबत बन सकते हैं। वहीं टॉम लाथम भी इस मैच को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन


 

कब होगा मैच ?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के दरम्यान दूसरा टेस्ट मैच 10 जून गुरुवार से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी। इससे पहले लॉर्ड्स पर खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था। 
 

कहां खेला जाएगा मैच ?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला टूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के ऐतिहासिक मैदान एजबेस्टन में होगा। जो रूट अपनी कप्तानी में ये मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेंगे। 

कितने बजे से खेला जाएगा मैच ?

मेहमान न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार 3.30 बजे से खेला जाएगा। 

किस चैनल पर होगा प्रसारण ?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में Sony Six पर देख सकते हैं। इसके अलावा Sony Liv और Jio TV पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन

 संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: रोरे बर्न्स, डॉम सिबले, जैक क्राउले, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, डैन लॉरेंस,  जेम्स बार्सी (विकेटकीपर), जैक लीच, ओली स्टोन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

न्यूजीलैंड: टॉम लॉथम (कप्तान), डेवन कॉनवे, विल यंग, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मैट हेनरी, नील वैगनर, एजाज पटेल, ट्रेंट बोल्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें