इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज (10 जून) से खेला जाएगा। ये मैच इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन के लिेए खास है। इस मुकाबले में वह भारत के अनिल कुंबले के टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ तीन विकेट की दरकार है। एंडरसन दुनिया के उन तीन गेंदबाजों की लिस्ट में पहले से शामिल हैं जिन्होंने सबसे अधिक विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में खेला होगा।
जेम्स एंडरसन 161 टेस्ट मैचों में 26.58 के औसत से 616 विकेट ले चुके हैं। उन्हें कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए चार विकेट लेना बाकी है। कुंबले ने के नाम 132 मैचों में 619 विकेट दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अनिल कुंबले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक पारी में सभी 10 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एंडरसन बहुत प्रभावी नहीं रहे और वह सिर्फ 2 विकेट ले पाऐ।
टेस्ट मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने की बात की जाए तो ये रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने 145 मैचों में 708 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। न्यूजीलैंड के विरुद्ध अगर जेम्स एंडरसन कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ते हैं तो वह तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
टेस्ट क्रिकेट में एक तेज गेंदबाज के तौर सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड एंडरसन के नाम है। उन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा के कीर्तिमान को तोड़कर ये मुकाम हासिल किया था। एंडरसन दूसरे टेस्ट में एक और करिश्मा कर सकते हैं। उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक हजार विकेट पूरे करने के लिए 6 विकेट की दरकार है।