फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGW vs INDW: भारतीय स्पिनरों का चला जादू, हीथर नाइट शतक से चूकीं, स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 269/6

Wed, 16 Jun 2021 11:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

  • सात साल बाद टेस्ट खेलने उतरी भारतीय महिला टीम
  • शतक से चूक गईं कप्तान हीथर नाइट
  • भारतीय स्पिनरों ने कराई मैच में वापसी
विज्ञापन
ENGW vs INDW - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और भारतीय महिला क्रिकेट टीमों के बीच ब्रिस्टल में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए हैं। कैथरीन ब्रंट 7 और सोफिया डंकली 12 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत शानदार रही।

विज्ञापन


शतक से चूकीं कप्तान हीथर नाइट
टॉप आर्डर के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। बतौर कप्तान अपना 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही कप्तान हीथर नाइट शतक से चुक गईं। उन्होंने 175 गेंदों में नौ चौके की मदद से 95 रन की बेहतरीन पारी खेली। टैमी बोमॉन्ट (66), लॉरेन विनफील्ड-हिल (35) और नताली स्काइवर 42 रनों का योगदान दिया। वहीं, भारत की तरफ से स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 29 ओवर्स में 77 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने भी दो विकेट हासिल किए, जबकि पूजा वस्त्राकर को एक विकेट मिला।

सात साल बाद टेस्ट खेलने उतरी भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को (16 जून) सात साल बाद टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरी। इस टेस्ट मैच में पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इनमें शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर, विकेटकीपर तानिया भाटिया और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा का नाम शामिल हैं। बता दें कि भारतीय महिला टीन ने पिछला टेस्ट नवंबर 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैसुरू में खेला था। उस मुकाबले को टीम इंडिया ने पारी और 34 रनों से जीता था। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने आखिरी बार टेस्ट मुकाबला 2014 में ही खेला था। भारतीय महिलाओं ने इस मुकाबले में भी शानदार खेल दिखाया और छह विकेट से मैच अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें