पिछले मैच में मिताली ने भले ही 72 रन बनाए लेकिन उनके स्ट्राइक रेट में आमूलचूल सुधार की जरूरत है। टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। टीम को उनसे बड़ी पारी की जरूरत है। भारत पिछले मैच में तीन तेज गेंदबाजों और एकता बिष्ट के रूप में एक स्पिनर के साथ उतरा था। ब्रिटिश दौरे में वापसी करने वाली तेज गेंदबाज शिखा पांडे किसी भी समय इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में नहीं डाल पाई। उन्हें दूसरे वनडे से बाहर किया जा सकता है। उनके स्थान पर अरूंधति रेड्डी को दूसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया जा सकता है। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर शानदार प्रदर्शन करने वाली स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा स्पिन आलराउंडर की भूमिका निभा सकती हैं। जहां तक इंग्लैंड का सवाल है तो उसने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और वह उसी तरह के खेल को जारी रखना चाहेगा।
अनुभवी खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड श्रृंखला के आगामी मैचों और उससे बाद भी विभिन्न विकल्पों को आजमाना जारी रखेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले महिला विश्व कप में कौन सा संयोजन सबसे अच्छा होगा। झूलन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे महिला एकदिवसीय की पूर्व संध्या पर कहा, 'हम अपने संयोजन को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। हम कुछ विकल्प तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। अब हमारे लिए कौन से विकल्प सही रहेंगे, हम उसी की तलाश कर रहे हैं। जो कुछ भी होगा (विकल्पों को हम अंतिम रूप देने के मामले में), प्रबंधन विश्व कप से पहले फैसला करेगा।' उन्होंने कहा, 'विश्व कप से पहले हम कुछ चीजों को व्यवस्थित करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले मैचों में, आने वाली श्रृंखला में हम उन सभी चीजों को सुलझा लेंगे।'
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट, राधा यादव, पूनम यादव, प्रिया पूनिया, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर)।
इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, केट क्रॉस, नैट साइवर, सोफिया डंकले, लॉरेन विनफील्ड-हिल, आन्या श्रबसोल, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया डेविस, टैश फारंट, सराह ग्लेन, मैडी विलियर्स, फ्रैन विल्सन, सारा ग्लेन, एमिली अर्लॉट।