फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख पर पट्टी बांधकर छक्के मारने वाला यह खिलाड़ी क्रिकेट को कहेगा अलविदा, लिखा यह भावुक संदेश

Wed, 21 Feb 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केविन पीटरसन
विज्ञापन

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का संकेत दे दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ एक फोटो सहित इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए क्रिकेट को अलविदा कहने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान के टी-20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि वह 2013-14 एशेज में खराब प्रदर्शन के बाद से वे इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे हैं। उस समय इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने 5-0 से बुरी तरह हराया था। इसके बाद पीटरसन ने कई टी-20 टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया, जिसमें आईपीएल भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग टी-20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया। पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के बाद पीटरसन ने भावुक होकर संन्यास लेने से सम्बंधित एक मैसेज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

37 साल के पीटरसन ने पीएसएल के लिए दुबई रवाना होने से पहले इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जेसिका टेलर और मेरे बच्चों को एक क्रिकेटर के तौर पर आखिरी बार गुडबाय। और इस शाम यह मुझे आखिरी बार करना पड़ रहा है। मुझे गुडबाय कहना कभी भी अच्छा नहीं लगता। यह यात्रा शानदार रही और अगले तीन-चार हप्ता तक मैं एक पेशेवर की तरह नजर आउंगा और फिर यह चैप्टर बंद! मैंने अपना अच्छा समय बिताया और इसे पसंद किया लेकिन गुडबाय और इतनी यात्राओं को कम करने का समय आ गया है। क्रिकेट मेरे लिए शानदार रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

केविन पीटरसन
बता दें कि करीब 13 साल पहले 2005 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 मैच खेले. पीटरसन ने अपने टेस्ट करियर में 23 शतक और 35 अर्धशतक की मदद से 8,181 रन बनाए हैं। वहीं, 134 वनडे मैचों में 41.32 की औसत से उनके बल्ले से 4,442 रन निकले जिनमें 9 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। पीटरसन इंग्लैंड के केवल तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें