फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू दिल्ली आर्ट बुक फेयर में दिखेगी भारत-ईरान के बीच की सांस्कृतिक संबंधों की झलक 

Wed, 21 Feb 2018 03:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM modi and netnayahu - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईरान दौरे के बाद देश के भीतर भी दोनों देशों के बीच के पौराणिक संबंधों को जनता के सामने उजगार करने की कवायद शुरू हो गई है। 24 से 25 फरवरी तक चलने वाले न्यू दिल्ली आर्ट बुक फेयर में भारत-ईरान के बीच के पौराणिक धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों की झलक दिखाई देगी। 

विज्ञापन



दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड फाउंडेशन के जरिए आयोजित होने वाले न्यू दिल्ली आर्ट बुक फेयर में पारस की खाड़ी और भारत के बीच के गहरे संबंधों को प्रदर्शनी के रूप में जनता के सामने पेश किया जाएगा। आयोजन में पारस की खाड़ी से लेकर हिन्द महासागर के पुरातन संबंधों पर विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। 

इस प्रदर्शनी में ईरान स्थित हिन्दू मंदिर बंदर अब्बास की तस्वीर, चाबाहार स्थित गुलाम रसूल के मकबरे और जेहदान स्थित गुरूद्वारा की तस्वीर प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा सिंगापुर के सिनेदरबार और भारतीय फिल्मों से जुड़ी संक्ष्प्ति फिल्म और दुर्लभ फोटोग्राफी का प्रदर्शन होगा। 
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

आस्ट्रिया के मशहूर कलाकार भी रहेंगे उपस्थित 

New Delhi Art Book Fair
आयोजकों के अनुसार दो दिनों तक चलने वाले इस न्यू दिल्ली आर्ट बुक फेयर में अस्ट्रिया के मशहूर कलाकार अलबर्ट अलगेर भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा नामचीन फोटोग्राफर समर जोधा, सुशान कसारीन, अर्श शर्मा, अभिषेक भाटिया, शशांक भटनागर, गिरिजा झूनझूनवाला सरीखे नामचीन हस्तियां भी उपस्थित रहेंगे। 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 24-25 फरवरी को होने वाले आयोजन में विजुअल आर्ट, डिजाईन, कला और संस्कृति के प्रदर्शन के साथ कई किताबों की भी लॉन्चिंग होनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें