फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से पहले ही हताश: स्टंप उखड़ने के बाद भड़के थे रॉय, पानी की बोतल पर निकाला था गुस्सा, देखें वीडियो

Sun, 21 Mar 2021 11:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेसन रॉय - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का निर्णयायक और अंतिम मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 36 रनों से हराया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 224 रन बनाए। वहीं जवाब में इंग्लैंड की टीम 188 रन बना सकी। ये हार इंग्लैंड के गले नहीं उतरी। मैच के दौरान इंग्लिश टीम के बल्लेबाज जेसन रॉय काफी गुस्से में दिखाई पड़े। उन्होंन अपना गुस्सा पानी के बोतल पर निकाला। 

विज्ञापन


जेसन रॉय हमेशा की तरह जोस बटलर के साथ पारी की शुरूआत करने आए। भारत की तरफ पहले ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। भुवनेश्वर कुमार के ओवर की दूसरी गेंद पर जेसन रॉय ने करारा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले पर नहीं आई और स्टंप ले उड़ी। भुवनेश्वर कुमार की ये इनस्विंगर थी जिसे रॉय पढ़ नहीं पाए। 

आउट होने के बाद जेसन रॉय काफी निराश दिखे। उन्हें भरोसा नहीं था कि वह ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो जाएंगे। जेसन रॉय जब आउट हुए थे तो उस समय इंग्लैंड का खाता भी नहीं खुला था। वहीं जेसन रॉय पहली बार इस सीरीज में बगैर खाता खोले आउट हुए। रॉय जब आउट होकर मैदान से बाहर जा रहे थे तो उनका गुस्सा भी देखने को मिला। 
विज्ञापन


आउट होने के बाद जब जेसन रॉय बाउंड्री लाइन के पास पहुंचे तो वह अपनी खीझ निकालते दिखाई पड़े। बाउंड्री लाइन के पास पानी की बोतल रखी थी। जेसन रॉय ने अपने बैट से बोतल पर प्रहार कर अपना गुस्सा दिखाया। 

इस मैच से पहले जेसन रॉय ने  टी-20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि ये सही है कि वह सीरीज में कोई अर्धशतक नहीं लगा पाए लेकिन टीम को कई बार तेज शुरूआत दिलाने में सफल रहे। पूरी सीरीज में जेसन रॉय ने 144 रन बनाए। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें