फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: तेलंगाना के ऊर्जा मंत्री जगदीश ने बिजली दरों में बढ़ोतरी से किया इनकार, कहा- ऐसी कोई योजना नहीं

Sun, 21 Mar 2021 11:10 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। यहां बिजली की दरें बढ़ाई जाने की खबरों पर शनिवार को विराम लग गया। दरअसल, एक सवाल के जवाब के दौरान तेलंगाना के ऊर्जा मंत्री जी जगदीश रेड्डी ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की राज्य में बिजली दरों को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि महामारी के कारण बिजली कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है। 

बिजली क्षेत्र पर चार हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ

विज्ञापन

जी जगदीश रेड्डी ने कहा, ‘यह सही नहीं है कि महामारी के दौरान लोगों को बढ़े हुए बिजली बिल मिले हैं। कुछ लोग बिजली विभाग पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकार ने स्थिति पर ध्यान दिया और मुद्दों को हल किया। ऊर्जा मंत्री राज्य विधान परिषद में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि राज्य में बिजली दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं था। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से बिजली क्षेत्र पर चार हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।  

राज्य में सब्जी की खेती के लिए 50 करोड़ आवंटित
वहीं, परिषद में एमएलसी सेरी सुभाष रेड्डी को जवाब देते हुए कृषि मंत्री सिंगिरेड्डी निरंजन रेड्डी ने कहा कि राज्य में किसान 2.73 लाख एकड़ में सब्जियां उगा रहे हैं और उनका कुल उत्पादन 24.99 लाख टन है। उन्होंने कहा कि राज्य में सब्जी की खेती के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें