फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsENG: चोटिल खिलाड़ियों के बीच किसकी होगी वापसी, कौन रहेंगे बाहर, जानें संभावित टीम

Tue, 19 Jan 2021 08:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए मंगलवार को चुनी जाने वाली भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश से जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोट से उबरने के बाद वापसी करेंगे। जसप्रीत बुमराह (पेट में जकड़न) और रविचंद्रन अश्विन (पीठ दर्द) के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के लिए अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाए। 

विज्ञापन


संभावना है कि इस श्रृंखला के बाद मिलने वाले विश्राम से वह फिट हो जाएंगे और पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। मोहम्मद शमी (बांह में फ्रैक्चर), रविंद्र जडेजा (अंगूठे में फ्रैक्चर), उमेश यादव (मांसपेशियों में खिंचाव) और हनुमा विहारी (मांसपेशियों में खिंचाव) चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

नई चयन समिति बहुत अधिक प्रयोग नहीं करना चाहेगी

पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
चेतन शर्मा की अगुवाई में नई चयन समिति बहुत अधिक प्रयोग नहीं करना चाहेगी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद फिट खिलाड़ी टीम में जगह पाने के हकदार होंगे। चेन्नई में खेले जाने वाले शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों (पांच से नौ फरवरी और 13-17 फरवरी) के लिए भारतीय टीम को 27 जनवरी को बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में प्रवेश करना होगा।

बीसीसीआई पहले दो टेस्ट मैचों के लिए 16 से 18 खिलाड़ियों के अलावा कुछ नेट गेंदबाजों का चयन कर सकती है। इशांत ने साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) से उबर कर हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और अच्छी लय में दिखे। 

इन युवा खिलाड़ियों पर होगा पूरा दारोमदार

टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @ICC
बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ वह भारतीय तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन रिजर्व तेज गेंदबाज होंगे। स्पिन विभाग में जडेजा की जगह बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ले सकते है, जिन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला है। अश्विन की मौजूदगी और ऑस्ट्रेलिया में वाशिंगटन सुंदर के शानदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव टीम में रिजर्व कलाई के स्पिनर होंगे। 

ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा विकेटकीपर होंगे जबकि रिजर्व बल्लेबाज के लिए मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल में से कोई एक जगह बना सकता है। मयंक के पास खुद को साबित करने का मंगलवार को एक मौका होगा जबकि पृथ्वी साव की छुट्टी होनी लगभग तय है। चयन समिति की बैठक शाम पांच बजे होगी। 
 
विज्ञापन

संभावित टीम: 

भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI
  • सलामी बल्लेबाज: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल (रिजर्व) 
  • मध्य क्रम (3): चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान) 
  • विकेटकीपर : ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत 
  • ऑलराउंडर : वाशिंगटन सुंदर 
  • तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन 
  • स्पिनर: रविचंद्रन अश्विन, शाहबाज नदीम, कुलदीप यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें