फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs PAK: जेसन रॉय के आगे रिजवान की पारी बेकार, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी-20 सीरीज में हराया

Wed, 21 Jul 2021 10:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

इंग्लैड ने पाकिस्तान को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। इंग्लिश टीम की जीत के हीरो जेसन रॉय रहे। 
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने मेहमानों को टी-20 सीरीज 2-1 से पटखनी दी। इंग्लिश टीम को मैच जिताने में जेसन रॉय का खास योगदान रहा। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते मेजबान इंग्लैंड ने करो या मरो वाले इस मैच में पाकिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया। जेशन रॉय ने इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए। 

विज्ञापन

मैनचेस्टर में खेले गए इस तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पारी का आगाज करने आए मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। बाबर आजम कुछ खास नहीं कर पाए और वह 11 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शोएब मकसूद भी 13 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। मोहम्मद हफीज ने भी मध्यक्रम में निराश किया और वह 1 रन ही बना सके। जिस समय पाकिस्तान के बल्लेबाज एक बाद एक आउट हो रहे थे तो ऐसे में रिजवान ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी की। इस दौरान फखर जमां ने उनकी अच्छा साथ दिया। 

मोहम्मद रिजवान 57 गेंदों पर 76 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं फखर जमां ने 24 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के चलते पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। 

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जोरदार शुरूआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों जेसन रॉय और जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। बटलर 21 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविड मलान ने भी 31 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान मध्यक्रम में जॉनी बेयरस्टो और मोइन अली जल्दी आउट हो गए जिसके बाद इंग्लैंड पर कुछ दबाव आ गया। 
विज्ञापन

लेकिन कप्तान इयोन मॉर्गन ने कोई अनहोनी नहीं होने दी और उन्होंने 21 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब ला दिया। इंग्लैंड ने 155 रनों का लक्ष्य 7 विकेट पर पूरा कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हफीज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं इमाद वसीम, हसन अली, उस्मान कादिर और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला। मैच में आक्रामक पारी खेलने वाले जेसन रॉय को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं पूरी सीरीज में रनों की बारिश करने वाले लियाम लिविंगस्टोन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें