फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बटलर-स्टोक्स बाहर

Sat, 03 Jul 2021 06:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

दोनों टीमों के बीच वन-डे सीरीज की शुरुआत 8 जुलाई से होगी। पहला मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : @englandcricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में जोश बटलर और बेन स्टोक्स को शामिल नहीं किया गया है। बटलर और स्टोक्स के अलावा जोफ्रा आर्चर भी टीम से बाहर हैं। गौरतलब है कि जोस बटलर को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 सीरीज में इंजरी हुई थी, जिसके बाद वो सीरीज से बाहर हो गए थे। वहीं, स्टोक्स उंगली तो आर्चर कोहनी की चोट से परेशान हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच वन-डे सीरीज की शुरुआत 8 जुलाई से होगी। पहला मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा। दूसरा व तीसरा वनडे क्रमशः 10 जुलाई (लॉर्ड्स में) और 13 जुलाई (बर्मिंघम) को होगा।  इसके बाद 16 जुलाई से दोनों टीमों के टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए टीम का एलान होना बाकी है।

विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम : 
इयोन मॉर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, टॉम बेंटन , सैम करन, टॉम करन, लियाम डेवसन, लियाम लिविंगस्टोन, जो रूट, जॉर्ज गार्टन, जेसन रॉय , डेविड विली, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें