फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज के लिए 14 सदस्यीय इंग्लैंड टीम का एलान, जोफ्रा आर्चर करेंगे टेस्ट डेब्यू

Sat, 27 Jul 2019 05:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media
विज्ञापन

अपने पहले ही वर्ल्ड कप में जबरदस्त गेंदबाजी से इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले जोफ्रा आर्चर को बड़ा मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाले मशहूर एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड ने आर्चर को अपनी टेस्ट टीम में शामिल किया है। 

विज्ञापन


शनिवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 14 सदस्यीय टीम घोषित करते हुए आर्चर को जहां टीम में शामिल किया वहीं वर्ल्ड कप फाइनल में आलराउंड प्रदर्शन करने वाले बेन स्टोक्स को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। 

24 वर्षीय कैरिबियाई गेंदबाज वर्ल्ड कप के बाद थकान मिटाने के लिए बारबाडोस में परिवार के साथ समय बिता रहे थे। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने वापस आकर ट्वेंटी-20 ब्लास्ट में ससेक्स की तरफ से खेलते हुए 21 रन देकर 2 विकेट झटके। 
विज्ञापन


अब अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू हो रहे बहुचर्चित एशेज सीरीज में आर्चर इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट डेब्यू करते नजर आएंगे। 
 

लीच को जगह नहीं, एंडरसन की वापसी

इस सप्ताह आयरलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से बटलर और स्टोक्स को विश्राम दिया गया था। आयरलैंड के खिलाफ उतार-चढ़ाव भरे मैच में इंग्लैंड की टीम 143 रन से जीतने में सफल रही थी। चोट के कारण टीम इस मैच से दूर रहे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी टीम में जगह बनाई है। आयरलैंड के खिलाफ नाइट वाचमैन के तौर पर दूसरी पारी में 92 रन का योगदान देने वाले मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के गेंदबाज जैक लीच टीम में जगह नहीं बना सकें।

 
विज्ञापन

इंग्लैंड टीम

जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स (उप-कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम करेन, जो डेनली, जेसन रॉय, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें