फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अपनी मंगेतर से साथ रचाएंगे शादी

Thu, 12 Oct 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : Cricbuzz
विज्ञापन
इन दिनों काफी विवादों में चल रहे इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। स्टोक्स अपनी मंगेतर क्लेयर राटक्लिफ के साथ 14 अक्टूबर को शादी कर रहे हैं। शादी के बाद रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन 16 वीं शताब्दी के चार सितारा होटल में होगा। रिसेप्शन में लगभग 400 मेहमानों के शामिल होने का अनुमान है। इस शादी समारोह को  'डिवाइन एंड स्प्रीचुअल' के रूप में डिसक्राइव किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि स्टोक्स अपनी मंगेतर के साथ पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। स्टोक्स की मंगेतर क्लेयर ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। हालांकि उन्होंने ट्विटर पर 11 सितंबर को ही ट्वीट किया था, कैप्शन में लिखा, 'आज से चार हफ्ते बाद मैं इस शख्स से शादी करुंगी।' उन्होंने एक फोटो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया, जिसमें स्टोक्स एक बच्ची के साथ हैं और एक बैग अपने पीठ पर टांगे हुए हैं।

पढ़ेंः- मारपीट करने वाले बेन स्टोक्स सस्पेंड, एशेज सीरीज के लिए खतरे में पड़ी जगह
  FOUR WEEKS TODAY...I marry this man! The man wearing a Little Mermaid backpack! ❤️😂 https://t.co/yOuNTRvYYM — Clare Ratcliffe (@clarey_11) September 16, 2017  
विज्ञापन
  FOUR WEEKS TODAY...I marry this man! The man wearing a Little Mermaid backpack! ❤️😂 A post shared by Clare (@clarey11) on Sep 16, 2017 at 9:10am PDT
मालूम हो  कि हाल ही में बेन स्टोक्स को जेसन रॉय की वेडिंग सेरेमनी में स्मोकिंग करते देखा गया था। इससे पहले स्टोक्स के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बेन स्टोक्स को निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें