फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सीमा पर भारतीय जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी

Thu, 12 Oct 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच महीने में दूसरी बार 20 अक्तूबर को केदारनाथ के दर्शन को जा सकते हैं। वहीं यह भी संभावना है कि पीएम मोदी इस बार की दिवाली चीनी सीमा पर सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे। 
विज्ञापन


हालांकि पीएम के इस दौरे का शेड्यूल अभी निश्चित नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी दिवाली के अगले दिन केदारनाथ मंदिर जा सकते हैं। इसके साथ ही वह कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी करेंगे, जिसमें मंदिर की वह दीवार भी शामिल है जिसने मंदिर को 2013 में आई आपदा से बचाया था। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सर्दियों के बाद केदारनाथ के कपाट खुलने पर दर्शन के लिए गए थे और इस बार वह कपाट बंद होने के समय पर मंदिर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भगवान शिव के भक्त माने जाते हैं। यही वजह है कि उन्होंने गुजरात में कई कैंपेन की शुरुआत और अंत सोमनाथ मंदिर से किया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: मोदी की रैली में विस्फोट मामले में जुवेनाइल दोषी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रमुख कर्नल अजय कोठियाल की मौजूदगी में एक बैठक की थी। जिसमें 2013 की बाढ़ में मंदिर से जुड़े सभी क्षतिग्रस्त प्रोजेक्ट को अक्तूबर 2018 तक पूरा करने को कहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें