इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2024 का 42वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने मेजबानों के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह मौजूदा टूर्नामेंट के तीसरे सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए।
सुपर-8 का दूसरा मुकाबला गुरुवार को सेंट लूसिया के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाए और आठ विकेट से 15 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पारी का सबसे महंगा ओवर
इंग्लैंड की पारी के 16वां ओवर इस मैच का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। दरअसल, कप्तान रोवमैन पॉवेल ने रोमारियो शेफर्ड पर भरोसा जताया और उन्हें गेंद थमाई। स्ट्राइकर एंड पर सॉल्ट और नॉन स्ट्राइकर एंड पर जॉनी बेयरस्टो मौजूद थे। सलामी बल्लेबाज सॉल्ट ने गेंदबाज की क्लास लगाई। उन्होंने इस ओवर में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।
15वें ओवर के बाद टीम का स्कोर 141/2 था। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 40 रनों की जरूरत थी।
शेफर्ड के ओवर में कब क्या हुआ, यहां पढ़ें...
- पहली गेंद पर सॉल्ट ने जोरदार चौका मारा और अपने पचास रन पूरे किए। अब जीत के लिए टीम को 36 रनों की जरूरत थी।
- दूसरी गेंद पर सॉल्ट ने छक्का मारा और लक्ष्य से टीम 30 रन दूर रह गई।
- तीसरी गेंद पर सॉल्ट ने एक और चौका लगाया। अब टीम जीत से सिर्फ 24 रनों की दूरी पर पहुंच गई।
- चौथी गेंद पर सॉल्ट ने एक छक्का लगाया और लक्ष्य 18 रनों का रह गया।
- पांचवीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज ने फिर छक्का जड़ा और अब लक्ष्य सिर्फ 12 रनों का रह गया।
- आखिरी गेंद पर सॉल्ट नहीं रुके और उन्होंने एक और चौका जड़ दिया। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से सिर्फ आठ रन की दूरी पर पहुंच गई।
सॉल्ट ने फेंका इस विश्व कप का तीसरा सबसे महंगा ओवर
इस तरह सॉल्ट ने एक ओवर में 30 रन बनाए और शेफर्ड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। 29 वर्षीय गेंदबाज इसी के साथ टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले पाकिस्तान के बिलावल भट्टी के साथ संयुक्त रूप से पांचवें गेंदबाज बन गए। वहीं, मौजूदा टूर्नामेंट का यह तीसरा सबसे महंगा ओवर है। इससे पहले कनाडा के जेरेमी गॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ एक ओवर में 33 रन खर्च किए थे।
टी20 विश्व कप में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज
| रन |
गेंदबाज |
टीम |
विपक्षी टीम |
वर्ष |
| 36 |
स्टुअर्ट ब्रॉड |
इंग्लैंड |
भारत |
2007 |
| 36 |
अजमतुल्लाह उमरजई |
अफगानिस्तान |
वेस्टइंडीज |
2024 |
| 33 |
जेरेमी गॉर्डन |
कनाडा |
अमेरिका |
2024 |
| 32 |
इजातुल्लाह दौलतजई |
अफगानिस्तान |
इंग्लैंड |
2012 |
| 30 |
बिलावल भट्टी |
पाकिस्तान |
ऑस्ट्रेलिया |
2014 |
| 30 |
रोमारियो शेफर्ड |
वेस्टइंडीज |
इंग्लैंड |
2024 |