फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: ब्रिटिश पीएम के गेट-अप में स्टेडियम में घुसा बहरूपिया, 'पुलिस वालों' को भी दौड़ाया, देखें मजेदार वीडियो

Mon, 27 Jun 2022 07:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

बार्मी आर्मी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शेयर किया है। यह मजाकिया वीडियो पार्टीगेट मामले पर व्यंग के तौर पर बनाया गया है।
विज्ञापन
'बोरिस जॉनसन' इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के मैदान में अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। कोई फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर को छूने के लिए मैदान में घुस जाता है तो कोई अजीबोगरीब पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंच जाता है। इसी तरह का एक मजेदार वीडियो लीड्स के हेडिंग्ले में सामने आया है। लीड्स में फिलहाल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान एक फैन ने कुछ ऐसा किया जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

दरअसल, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट के दौरान एक शख्स ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की वेशभूषा में हेडिंग्ले स्टेडियम में पहुंचा। इतना ही उसे पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उस शख्स ने पुलिस को काफी दौड़ाया। वीडियो में भी कई पुलिस वाले नकली बोरिस जॉनसन के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में जो पुलिस वाले दिख रहे हैं, वह भी असली पुलिस वाले नहीं हैं। वे सभी उस नकली वेशभूषा वाले शख्स के दोस्त हैं। इन सभी ने मिलकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। बार्मी आर्मी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शेयर किया है। यह मजाकिया वीडियो पार्टीगेट मामले पर व्यंग के तौर पर बनाया गया है।

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने नियमों को ताक पर रखते हुए अपने घर में पार्टी का आयोजन किया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। उसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने व्यंग के तौर पर इस तरह का वीडियो बनाया है। इसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच की बात करें तो इंग्लिश टीम ने लगातार तीसरा टेस्ट जीत लिया है। पांचवें दिन इंग्लैंड को 113 रन बनाने थे, जबकि उसके आठ विकेट बचे थे। आखिरी दिन ओली पोप 82 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जो रूट ने 86 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 71 रन की नाबाद पारी खेल इंग्लैंड की टीम को जीत दिलाई। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 296 रन का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें