गौरतलब है कि ओवल टेस्ट मैच के दौरान रवि शास्त्री को कोरोना पॉजिटिव पाया गया और वो मुकाबले से बाहर हो गए। रवि शास्त्री के अलावा गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इन तीनों को बाहर होना पड़ा। वहीं, मैनचेस्ट टेस्ट शुरू होने से पहले टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी कोरोना से संक्रमित हो गए। इसके बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों का प्रैक्टिस मैच रद्द कर दिया गया और उन्हें टीम होटल में ही रहने के लिए कहा गया। मैच से एक दिन पहले सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई और ऐसा लगा कि मैच अपने तय शेड्यूल के मुताबिक होगा लेकिन आखिर में इसे भी अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया।
रवि शास्त्री का 6 सितंबर 2021 को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसमें उनके कोरोना संक्रमति होने की पुष्टि हुई। उनके संपर्क में आए गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फीजियो नितिन पटेल को आइसोलेट किया गया। जिसके बाद अरुण और श्रीधर कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके चलते इन चारों को मैनचेस्टर टेस्ट के लिए टीम इंडिया के साथ नहीं ले जाया गया।