फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: क्या हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को दूसरे टी20 में दी थी गाली? ट्विटर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान हुए ट्रोल

Sun, 10 Jul 2022 08:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्विटर पर दूसरे टी20 मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो में हार्दिक पांड्या की आवाज है। वीडियो में गालियां सुनाई दे रही हैं। स्टंप माइक ने उसे रिकॉर्ड कर लिया है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने शनिवार (नौ जुलाई) को दूसरे मैच में मेजबान टीम को 49 रन से हराया था। इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर कप्तान रोहित शर्मा को गाली देने के आरोप लगे हैं। यह आरोप सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाए हैं। इस कारण आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक ट्विटर पर ट्रोल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, ट्विटर पर दूसरे टी20 मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो में हार्दिक पांड्या की आवाज है। वीडियो में गालियां सुनाई दे रही हैं। स्टंप माइक ने उसे रिकॉर्ड कर लिया है। यह वाकया उस समय का है जब इंग्लिश टीम भारतीय टीम से मिले 171 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। हार्दिक इंग्लैंड की पारी में चौथा ओवर कर रहे थे।

चौछे ओवर में डेविड मलान और लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर थे। मलान ने आठ और लिविंगस्टोन ने 15 रन बना लिए थे। दावा किया जा रहा है कि उसी समय हार्दिक फील्डिंग में बदलाव को लेकर रोहित शर्मा को गाली दी थी। उस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया क्रिकेट प्रेमी नाराज हैं। ट्विटर पर रविवार को लंबे समय से #HardikAbusedRohit ट्रेंड हो रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन




भारत ने इंग्लैंड को 121 रन पर समेटा
भारत ने रवींद्र जडेजा की नाबाद 46 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 17 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की एक न चली। भुवनेश्वर ने तीन विकेट झटके। वहीं, बुमराह और चहल को दो-दो विकेट मिले। भुवनेश्वर को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत ने इंग्लैंड में लगातार चौथी टी-20 सीरीज में जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2021 में 3-2, 2018 में 2-1 और 2017 में 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था। वहीं, बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीता। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें