फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: अजिंक्य रहाणे फिर से फेल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, आंकड़ों में बने फिसड्डी

Mon, 06 Sep 2021 11:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अजिंक्य रहाणे के फेल होने का सिलसिला जारी है। इंग्लैंड के साथ जारी चौथे टेस्ट में भी उनका बल्ला खामोश रहा। पहली पारी में 14 रन बनाने वाले रहाणे दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के टेस्ट टीम के उपकप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है। रहाणे को लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन वह उसे भुनाने में नाकाम हैं। रहाणे के फेल होने का सिलसिला जारी है। इंग्लैंड के साथ जारी चौथे टेस्ट में भी उनका बल्ला खामोश रहा। पहली पारी में 14 रन बनाने वाले रहाणे दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

विज्ञापन


रहाणे के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं और उनका औसत भी लगातार नीचे जा रहा है। आंकड़ों में समझें तो रहाणे ने पिछली 15 पारियों में 19 की औसत से सिर्फ 285 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के साथ मौजूदा सीरीज में भी लॉर्ड्स के मैदान में उन्होंने एक अहम अर्धशतकीय पारी खेली थी। लेकिन इसके बाद फिर से वह फिसड्डी साबित हुए।

रहाणे, जिनका अक्तूबर 2016 तक 50 पारियों में 51.37 का बल्लेबाजी औसत था, वह उसके बाद से 82 पारियों में अब गिरकर 33.07 हो गया है। यही नहीं 2015 के बाद पहली बार उनका औसत 40 के नीचे गया है। 
विज्ञापन

 

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में औसत 22 का हो गया है, जो बेहद खराब कहा जाएगा। रहाणे के खराब प्रदर्शन का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। टीम का मध्यक्रम बेहद कमजोर नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें