फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: रूट-कोहली आज से आमने-सामने, कब-कहां और कैसे देखें पहले टेस्ट की LIVE स्ट्रीमिंग

Wed, 04 Aug 2021 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने को तैयार है। चार अगस्त यानी बुधवार से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। यह पूरी सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चरण का भी हिस्सा होगी।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के हाथों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हारने के बाद से भारतीय टीम इंग्लैंड में ही मौजूद है। लंबी छुट्टी के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने को तैयार है। चार अगस्त यानी बुधवार से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। यह पूरी सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चरण का भी हिस्सा होगी। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया यहां बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत से आगाज करना चाहेगी हालांकि इंग्लैंड को उसी के घर में हराना उतना आसान नहीं होगा। ऐसे में एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं मैच और उसकी लाइव प्रसारण से जुड़ी अहम जानकारी। 

विज्ञापन
Trending Videos

कब होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 4 अगस्त यानी बुधवार से शुरू होगा।

कहां खेला जाएगा?

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा।

कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?

यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 3 बजे होगा।

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं। 

ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।
विज्ञापन

संभावित एकादश:

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें