फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Hundred: 'द हंड्रेड' लीग में भारत-अमेरिका के निवेशकों को लुभाने का प्रयास, टीमों की संख्या बढ़ाने पर विचार

Wed, 22 Nov 2023 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगले पांच वर्षों में हंड्रेड का विस्तार करके इसे 10 टीम का टूर्नामेंट बनाया जा सकता है। इसमें जुड़ने वाली दो नई टीम ब्रिस्टल, टॉटन या डरहम की हो सकती हैं।
विज्ञापन
द हंड्रेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भारत और अमेरिका के निवेशकों को लुभाने के प्रयास में जुट गया है। ईसीबी अपनी क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ का विस्तार करके उसे 10 टीम का टूर्नामेंट बनाने पर विचार कर रहा है। ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईसीबी आने वाले वर्षों में हंड्रेड में दो नई टीमों को जोड़ने पर विचार कर रहा है। इसको लेकर कई बैठकें जारी हैं और आगे भी इसको लेकर कई और मीटिंग की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है- भारत और अमेरिका के खरीदार मौजूदा आठ टीमों में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में दो नई टीमों को बढ़ाकर उन्हें इस लीग से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। दो साल पहले शुरू हुई यह लीग विदेशों में खुद को स्थापित नहीं कर पाई है। विदेशों में इस लीग की उतनी पैठ नहीं बनी है। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब की हिस्सेदारी लेने में दिलचस्पी दिखा रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगले पांच वर्षों में हंड्रेड का विस्तार करके इसे 10 टीम का टूर्नामेंट बनाया जा सकता है। इसमें जुड़ने वाली दो नई टीम ब्रिस्टल, टॉटन या डरहम की हो सकती हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और ऋचा घोष समेत शीर्ष भारतीय महिला क्रिकेटरों ने इस साल हंड्रेड में हिस्सा लिया था, लेकिन भारत का कोई पुरुष क्रिकेटर अभी तक इस प्रतियोगिता में नहीं खेला है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सक्रिय खिलाड़ियों पर आईपीएल को छोड़कर किसी अन्य लीग में खेलने पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें