फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: जगदीशन-ईश्वरन ने इंडिया बी को दिलाई शानदार शुरुआत, इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर फ्लॉप रहे

Fri, 13 Sep 2024 06:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर

सार

इंडिया सी ने पहली पारी में 525 रन बनाए। जवाब में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक इंडिया बी ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 124 रन बना लिए हैं, लेकिन वह अभी 401 रन पीछे चल रही है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली इंडिया सी के विशाल स्कोर के जवाब में एन जगदीशन और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार अर्धशतक लगाकर दलीप ट्रॉफी मुकाबले में इंडिया बी को अच्छी शुरुआत दिलाई। अनंतपुर में खेले जा रहे इस मैच में इंडिया सी ने पहली पारी में 525 रन बनाए। जवाब में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक इंडिया बी ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 124 रन बना लिए हैं, लेकिन वह अभी 401 रन पीछे चल रही है। स्टंप के समय जगदीशन 67 रन और ईश्वरन 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 
विज्ञापन

सुथार-गायकवाड़ ने जड़े अर्धशतक 
इससे पहले, इंडिया सी ने पांच विकेट पर 357 रन से आगे शुरुआत की। टीम के लिए कप्तान ऋतुराज ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद वह 58 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, मानव सुथार ने अपनी पारी जारी रखी और वह धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ने लगे, लेकिन राहुल चाहर ने उन्हें आउट किया। सुथार 82 रन बनाकर अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। इंडिया सी हालांकि विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा जिसमें सर्वाधिक योगदान ईशान किशन का रहा जिन्होंने पहले दिन शतक जड़ा था। इंडिया बी के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और राहुल चाहर ने चार-चार विकेट झटके। 

इंडिया ए ने इंडिया डी के खिलाफ बनाई बढ़त
एक अन्य मुकाबले में मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली इंडिया ए ने श्रेयस अय्यर की अगुआई वाले इंडिया डी के खिलाफ 222 रनों की बढ़त बना ली है। इंडिया ए ने दूसरे दिन पहली पारी आठ विकेट पर 288 रन से शुरू की थी, लेकिन सिर्फ दो ही रन और जोड़ सकी और 290 रन पर इंडिया ए की पहली पारी सिमट गई। इसके बाद इंडिया ए ने खलील अहमद और आकिब खान की शानदार गेंदबाजी से इंडिया डी की पहली पारी 183 रन पर ऑलआउट कर दी और 107 रनों की बढ़त हासिल की। इंडिया डी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 124 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 92 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। यहां तक की टीम के कप्तान श्रेयस तो खाता भी नहीं खोल सके। इंडिया ए के लिए खलील और आकिब ने तीन-तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन

मयंक-प्रथम की शानदार साझेदारी 
पहली पारी में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहने के बाद इंडिया ए कप्तान मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में अपनी छाप छोड़ी और सलामी बल्लेबाज प्रथम सिंह के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। मयंक के आउट होते ही दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। मयंक 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टंप के समय प्रथम 59 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें