फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: काम नहीं आई केएल राहुल और आकाश दीप की दमदार पारियां, इंडिया बी ने दर्ज की 76 रन से जीत

Sun, 08 Sep 2024 04:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आखिरी दिन 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के विकेट जल्दी गंवा दिए। लेकिन केएल राहुल और रियान पराग ने महत्वपूर्ण रन बनाकर मैच में बने रहने की भरपूर कोशिश की।
विज्ञापन
इंडिया ए बनाम इंडिया बी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया बी ने रविवार को इंडिया ए के खिलाफ आखिरी दिन 76 रनों से शानदार जीत दर्ज की। केएल राहुल और आकाश दीप ने चौथे दिन शानदार पारियां खेलीं और लक्ष्य का पीछा करने की भरपूर कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। 
विज्ञापन


आखिरी दिन 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के विकेट जल्दी गंवा दिए। लेकिन केएल राहुल और रियान पराग ने महत्वपूर्ण रन बनाकर मैच में बने रहने की भरपूर कोशिश की। केएल 121 गेंदों पर 57 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे और फिर आकाश दीप ने 43 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन इंडिया बी के तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने विफल रहे।
विज्ञापन

दिन के पहले सत्र में भारत बी दूसरी पारी में 184 रन पर सिमट गई जिससे उसकी कुल बढ़त 274 रन की हो गई। भारत ए की शुरूआत अच्छी नहीं रही जिसमें मयंक अग्रवाल (3 रन) दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। रियान पराग (31 रन) क्रीज पर उतरे और उन्होंने शुभमन गिल (21 रन) के साथ 48 रन की साझेदारी निभाई।

गिल के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल (शून्य) भी बिना कोई योगदान दिये आउट हो गए। लंच तक उनका स्कोर चार विकेट पर 76 रन था जो शिवम दुबे और तनुष कोटियान के आउट होने के बाद जल्द ही छह विकेट पर 99 रन हो गया। राहुल ने 180 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों का सामना किया। उन्होंने कुलदीप यादव (14) के साथ सातवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर टीम की हार को कुछ देर के लिए टाला। निचले क्रम में आकाश दीप ने 43 रन की पारी खेली, पर टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। इससे पहले भारत बी छह विकेट पर 150 रन से आगे खेलते हुए केवल 34 रन ही जोड़ सकी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें