फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी: बारिश ने बिगाड़ा खेल, इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन का मैच ड्रॉ

Tue, 20 Aug 2019 10:15 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच खेला गया दलीप ट्रॉफी का पहला मैच लगातार तीसरे दिन बारिश से धुलने के बाद मंगलवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मैच के दौरान दोनों टीमों की पहली पारियां भी खत्म नहीं हो पाई, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

विज्ञापन


शनिवार को बारिश से प्रभावित पहले दिन मैच देर से शुरू हुआ और 49 ओवर का ही खेल हो पाया जिसमें इंडिया ब्लू का स्कोर छह विकेट पर 112 रन रहा था।

बंगाल के तेज गेंदबाज इशान पोरेल ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसमें अंडर 19 भारतीय टीम के उनके पूर्व साथी शुभमन गिल (06) का विकेट भी शामिल है। इंडिया ग्रीन के कप्तान फैज फजल ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

फाॅर्म में चल रहे रुतुराज गायकवाड़ 62 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 30 रन बनाने के बाद तनवीर उल हक (36 रन पर दो विकेट) की गेंद पर बोल्ड हुए। महाराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने ने 103 गेंद में नाबाद 21 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें