फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएस की राह में फिर आया बीसीसीआई

Fri, 28 Jun 2013 02:52 PM IST
लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बार फिर डीआरएस की प्रासंगिकता पर सवाल उठाते हुए आईसीसी के सालाना सम्मेलन में इसका विरोध किया है।
विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने डीआरएस को अनिवार्य बनाने का विरोध किया था। उनकी दलील दी थी कि इस तकनीक की अभी और जांच-पड़ताल होनी है।

हालांकि, आईसीसी आगे भी इस सम्मेलन में डिसिजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) पर चर्चा करेगी। यह सालाना सम्मेलन शनिवार को समाप्त हो रहा है।

क्रिकेट समिति के कई सदस्य डीआरएस को अनिवार्य रूप से लागू करने को राजी थे, लेकिन बीसीसीआई ने एक बार फिर विरोध का रास्ता अख्तियार किया।
      
क्रिकेट समिति द्वारा दिए गए सुझावों को मुख्य कार्यकारी समिति, आईसीसी बोर्ड के सामने रखेगी।

सूत्रों ने बताया कि पिछले साल आईसीसी की सालाना बैठक में डीआरएस और इससे जुड़े मुद्दों पर एकराय बनाने को लेकर सहमति हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें