फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द इंग्लैंड के बाद विंडीज की धूप से खिले धोनी

Fri, 28 Jun 2013 02:28 PM IST
किंग्सटन
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान धोनी को कैरेबियाई द्वीप की खिली-खिली धूप काफी अच्छी लग रही है। पिछले एक महीने से वह इंग्लैंड की लगातार बारिश, सर्दी और ठंडी हवाओं के बीच नीरस महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


बावजूद इसके इंग्लैंड की सर्द फिजाओं में उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अजेय रहते हुए जीती। अब वह वेस्ट इंडीज में त्रिकोणीय सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगे।

धोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘सोचा था कि देर तक सोऊंगा लेकिन 7 बजे उठ गया, ब्रिटेन में 30 दिन बिताने के बाद कोई बात नहीं, कम से कम एक सुंदर सुबह देखने को मिलेगी।’
विज्ञापन


बर्मिंघम में चैंपियंस ट्रॉफी जीत के रास्ते में धोनी और उनके धुरंधरों ने बारिश, ठंड और उससे भी ज्यादा अहम प्रतिद्वंद्वियों से मिली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया।

हालांकि, धोनी ने बर्मिंघम में भारतीय प्रशंसकों की तारीफ की। उन्होंने यह भी ट्वीट किया, ‘जब हम बर्मिंघम में खेल रहे थे तो हमें महसूस हुआ कि हम भारतीय स्टेडियम में खेल रहे हैं। प्रशंसक बेहद शानदार थे।’

इंग्लैंड में एक महीने के प्रवास के दौरान भारतीय खिलाड़ी धूप के लिए तरस गए थे।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज पहुंचने पर ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने ट्विटर पर लिखा, ‘जमैका में तेज धूप खिली है। यहां क्रिकेट प्रेमियों ने हमारा स्वागत किया। जगह-जगह उसेन बोल्ट के पोस्टर लगे हैं।’

वहीं सुरेश रैना ने लिखा, ‘जमैका में उतरा, लंबी उड़ान से थका हुआ हूं, लेकिन मौसम सुहाना है।’ त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान वेस्ट इंडीज और भारत के अलावा श्रीलंका तीसरी टीम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें