फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: चोटिल बुमराह की विश्व कप टीम में शमी को मिलेगा मौका! भारतीय कप्तान और कोच ने दिए संकेत

Wed, 05 Oct 2022 03:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें एक ऐसे गेंदबाज की तलाश है, जिसने पहले ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी की हो और उसके पास अनुभव हो। ऐसे में शमी सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। 
 
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने संकेत दिए हैं कि मोहम्मद शमी भारत की टी20 टीम में शामिल हो सकते हैं। इसी महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह शमी को मौका मिल सकता है। बुमराह पीछ की चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और अब तक उनकी जगह किसी खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


राहुल द्रविड़ ने यह भी साफ किया है कि लगभग 15 दिन तक कोरोना की चपेट में रहने के बाद शमी की फिटनेस भी चिंता का विषय है। विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए शमी को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। शमी फिलहाल कोरोना से उबर चुके हैं और एनसीए में तैयारी कर रहे हैं। टी20 विश्व कप की टीम में शमी और दीपक चाहर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

T20 World Cup: कोच द्रविड़ ने बताया- क्यों समय से पहले ऑस्ट्रेलिया जा रही है टीम इंडिया, क्या होगा फायदा ?
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दीपक चाहर ने काफी प्रभावित किया, लेकिन शमी कोरोना संक्रमित होने की वजह से इन दोनों सीरीज में नहीं खेल पाए। शमी के अलावा दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज भी जसप्रीत बुमराह की जगह टीम इंडिया में जगह बनाने की रेस में शामिल हैं। 

द्रविड़ ने कहा "हम कई विकल्प देख रहे हैं। हमारे पास 15 अक्तूबर तक का समय है, शमी रिजर्व खिलाड़ियो में शामिल हैं, लेकिन वह पिछले दो सीरीज में नहीं खेल पाए। अगर वह ये दोनों सीरीज खेलते तो यह बेहतर होता। वह एनसीए में हैं। हमें रिपोर्ट लेनी होगी कि वह कैसे ठीक हो रहे हैं और 14-15 दिनों तक कोरोना संक्रमित रहने के बाद उनकी स्थिति कैसी है। इसके बाद हम कोई फैसला करेंगे।"

IND vs SA Records: पहले छक्कों की बरसात फिर अफ्रीकी गेंदबाजों ने बनाए रिकॉर्ड, रोहित ने लगातार 10 सीरीज जीती
विज्ञापन

बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत को एक तेज गेंदबाज की सख्त जरूरत है। वह पीठ की चोट के कारण इस सप्ताह की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप से बाहर हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह मैचों के बाद, भारत की डेथ बॉलिंग सबसे बड़ी चिंता बनकर उभरी है।

भारत छह अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगा। यहां टीम पर्थ में दो अभ्यास मैच खेलेगी। इसके अलावा खिलाड़ियों की कोशिश ऑस्ट्रेलिया की गति और उछाल के साथ सामंजस्य बैठाने की होगी। टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें